Tuesday, March 22, 2022

पुस्तक उपहार-2022


प्यारे बच्चों, 
विद्यालय में सत्र 2022-23 हेतु पुस्तक उपहार कार्यक्रम आरम्भ हो रहा है | 
पुस्तक उपहार कार्यक्रम के द्वारा आप अपनी पुरानी किताबें विद्यालय के पुस्तकालय में दे सकते है | ये पुस्तकें उन छात्रों को दी जायेंगी, जिनकी इनको आवश्यकता है | आप अपने इस महत्वपूर्ण कदम से किसी बच्चे की मदद करने के साथ ही वृक्षों एवं पर्यावरण की सुरक्षा भी कर सकते है | 
यह कार्यक्रम मार्च- से अप्रैल तक चलेगा | 
पुस्तक उपहार हेतु कुछ नियम दिए जा रहे है, जिनका पालन करके ही आप इस कार्यक्रम में सफलतापूर्वक भाग ले सकते सकते है | 

1) आप जिन पुस्तकों को विद्यालय के पुस्तकालय में देंगे, वे अच्छी स्थिति में हो, फटी हुई न हो | 
2) पाठ्यपुस्तक के साथ ही आप सन्दर्भ पुस्तकें भी दे सकते है | 
3) विद्यालय के प्रथम पाली के समयानुसार सुबह 8 से 1.20 तक आप पुस्तकें दे सकते है | 
4) आपको भी अगर किसी पुस्तक की आवश्यकता है तो, आप उपहार में दी गई पुस्तकों से ले सकते है | 
5) पुस्तकें देते समय COVID नियमों का पालन करें | 
6) पुस्तकें अत्यधिक पुरानी न हो | 

कृपया उन पुस्तकों को विद्यालय पुस्तकालय में न दे,जिनका छात्र उपयोग न कर सकें (अत्यधिक पुरानी एवं वे पुस्तकें जिनकी स्थिति उपयोग करने योग्य न हो) | 

मीरा पांडे

(पुस्तकालय अध्यक्ष)

Library E-Newsletter 2019-20