Friday, June 5, 2020

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 05 जून को मनाया जाता है | 1974 से प्रतिवर्ष 05 जून को पर्यावरण के प्रति विश्वस्तर पर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है | वर्ष 2020 के पर्यावरण दिवस का आतिथेय देश कोलम्बिया है | इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय जैव-विविधता है | पर्यावरण अर्थात हमारे चारों ओर का वह आवरण जो हमे स्वच्छ हवा, पीने हेतु पानी, जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन, शारीरिक वृद्वि के लिए पौष्टिक आहार प्रदान करता है | हमारे बीच विभिन्न प्रकार के प्रकृति प्रदत्त जीव-जंतु भी हैं, जो अकसर हवा में मड़राते, धरती  पर भागते, पानी में तैरते मन को एक शकुन भरी अनुभूति प्रदान करते है |

यह धरा मात्र धरा नहीं जननी भी है ,हे मानव तू सदा इसका ऋणी भी है|
मिला अस्तित्व इसी से है , तेरा वर्चस्व इसी से है |
इसके आँचल की छाया ही, रंगभरे स्वप्न दिखाती है |
इसके वृक्षों की छाया ही, तन-मन शीतल कर जाती है |

नित देख हरित धरा को जब मन स्वतः हर्षित हो जाता है |
तब आशा की किरणों के स्वर स्वतः प्रस्फुटित हो जाते है |
कल-कल बहते झरनों से जब मीठे रव गुंजित होते है |
कलरव करते विहग जैसे वीणा सी तान बजाते है |

No comments:

Post a Comment

Library E-Newsletter 2019-20